वैदिक संस्कृति का विकास
₹200.00
लेखक: तर्कतीर्थ लक्ष्मणशास्त्री जोशी
मराठी से हिंदी अनुवाद: मोरेश्वर दिनकर पराड़कर
Description
वैदिक संस्कृति का विकास तर्कतीर्थ लक्ष्मणशास्त्री जोशी द्वारा लिखित मराठी कृति वैदिक संस्कृतिचा विकास का हिंदी अनुवाद है, जो मूलतः वैदिक संस्कृति पर 1949 में लेखक द्वारा दिए गए छह व्याख्यानों का संग्रह है। यह कृति नृतत्त्वशास्त्र और इतिहास-दर्शन के आलोक में वैदिक संस्कृति के विकास को रेखांकित करती है, जिसने पूर्व-वैदिक सांस्कृतिक परंपराओं को भी अपने में समाहित किया हुआ है तथा जिसने असंख्य शताब्दियों से राष्ट्रीय सांस्कृतिक विकास को प्रेरणा दी है। इस पुस्तक को साहित्य अकादेमी पुरस्कार (1955) प्राप्त करनेवाली प्रथम मराठी कृति होने का गौरव प्राप्त है।
इस कृति का अनुवाद मराठी-हिंदी के प्रतिष्ठित विद्वान मोरेश्वर दिनकर पराड़कर ने किया है, जिसे पढ़ते हुए मूल का-सा आस्वाद मिलता है।